बिजली समस्या और सडक़ निर्माण को लेकर कांग्रेसियों ने धरना दिया

May 12 2023

ग्वालियर। ग्वालियर विधानसभा के वार्ड 5 के शीलनगर में स्थित नीम वाली गली को बनवाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस जनों एवं क्षेत्रवासियों के साथ धरना दिया गया। और शीघ्र ही ग्वालियर विधानसभा के बरसों से टूटी पड़ी गलियों एवं सडक़ों को बनवाए जाने की मांग की गई। 
धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा की यहां 20 साल से भाजपा की सरकार है 57 साल से नगर निगम में भाजपा का काबीज रही सांसद और केंद्र में सरकार भाजपा की है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर विधानसभा हमेशा से मंत्रियों की विधानसभा रही है उसके बाद ग्वालियर विधानसभा की यह दुर्दशा दर्शाती है कि यहां के जनप्रतिनिधियों ने ग्वालियर का कितना विकास किया है। 
उन्होंने भाजपा सरकार और स्थानीय मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले तो मंत्री हर जगह धरने पर बैठ जाते थे लेकिन आज उन्हीं का राज्य और जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।
ग्वालियर की जनता के पास ना सडक़ हैं नाही बिजली उन्होंने उन्होंने कहा कि यहां के पार्षद और कांग्रेस नेता कई बार इस सडक़ के लिए सरकार सरकार से आग्रह कर चुके हैं लेकिन यहां के भाजपा के जनप्रतिनिधि केवल श्रेय की राजनीति करने के लिए इस सडक़ का निर्माण रुके हुए हैं। उन्होंने कहा की जनता का विकास जो भी श्रेय के लिए रोकेगा जनता उसको आगामी चुनाव में करारा सबक सिखाएगी। उन्होंने धरने पर उपस्थित जनता की शिकायत पर बिजली विभाग के अधिकारियों को भी आड़े हाथ लेते हुए चेतावनी दी की जनता को लूटना बंद करें। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद पीपी शर्मा ने कहा की हम वार्ड 5 की जनता के विकास की आवाजें रोज-रोज उठा रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार में बैठ नुमाइंदे केवल श्रेय लेने के कारण ग्वालियर की जनता का विकास नहीं होने दे रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन मुनेंद्र सिंह भदौरिया ने किया और आभार बृजमोहन प्रजापति ने किया।
धरने में मुख्य रूप से साहब सिंह, शब्बीर खान, पवन मिश्रा, रवि बघेल, शरणाम सिंह, सगीर खान, रमेश वर्मा, जितेंद्र दंडोतिया, संतोष राठौर, श्याम बिहारी गोस्वामी, भगवत दयाल, मिथिलेश, पप्पन, विमला, कांता, विनीता, गुड्डी, शांति देवी, रोहित, राकेश त्रिपाठी, शशिकांत शर्मा, राकेश शर्मा एवं सैकड़ों की संया में क्षेत्रीय निवासी एवं महिला शक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे।