डीन ने किया नर्सिंग महाविद्यालय का शुभारंभ

May 12 2023

ग्वालियर। वल्र्ड नर्सिंग डे के अवसर पर जीआरएमसी के डीन डॉ. अक्षय कुमार निगम ने जयारोग्य अस्पताल केम्पस स्थित शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टॉफ के साथ-साथ अस्पताल प्रबंधन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस महाविद्यालय के प्रारंभ होने से नर्सिंंग का कोर्स करने वाली छात्राओं को सहूलियत होगी और वह अपने कोर्स को सुविधाजनक तरीके से कर सकेंगी।