उपायुक्त चौहान को वार्ड 44 में 3 सफाई कर्मी अनुपस्थित मिले

May 12 2023

ग्वालियर। निगम उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान शुक्रवार 12 मई को द्वारा प्रात 7 बजे सफाई कर्मीयों की उपस्थिति चेक की गई, जिसमे क्षेत्र क्रमांक 19 के वार्ड 44 में हरिओम, धीरज, अर्जुन सहित 3 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए। साथ ही सफाई का निरीक्षण किया। उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान ने दौलतगंज पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान सार्वजनिक शौचालय व मूत्रालो का निरीक्षण किया साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग लिए जाने के साथ उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए, तथा समस्त सफाई कर्मचारियों को समय पर ड्रेस कोड में आने की हिदायत दी गई।