उपायुक्त ने 5 अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश दिए
May 11 2023
ग्वालियर। निगम उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान ने निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मीयों की उपस्थिति चेक की। उपायुक्त चौहान ने गुरूवार को क्षेत्र क्रमांक 19-15 के वार्ड क्रमांक 43-50 वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण में वार्ड 43 के जुगाल वार्ड 50 के अरूण, राजकुमार, नंदनी, जतिन सहित कुल 5 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए। उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान ने अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान द्वारा रॉक्सी पुल से महाराज बाड़ा स्थलों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग लिए जाने के निर्देश दिए गए। तथा समस्त सफाई कर्मचारियों को समय पर ड्रेस कोड एवम आईडी कार्ट के साथ काम पर आने के निर्देश संबधित डल्यूएचओ एव प्रभारी स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देश दिए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









