हिंदू बनकर दोस्ती की शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया
May 11 2023
ग्वालियर। ग्वालियर में भी एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। प्राइवेट हॉस्पिटल में पदस्थ एक 26 वर्षीय कर्मचारी से एक युवक ने अपनी धर्मिक पहचान छुपाकर दोस्ती की और प्यार का इजहार किया। इसके बाद वह कई बार हॉस्पिटल व उसके बाहर अलग-अलग रूम पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
28 मार्च को पीडि़ता को पता लगा कि आरोपी अमन कुमार नहीं बल्कि अमन शाह है तो उसने उससे दोस्ती तोड़ दी। इसके बाद अब आरोपी उसे उसके अश्लील वीडियो दिखाकर धर्म बदलकर उससे शादी करने के लिए धमका रहा है। आरोपी के मामा ने भी युवती को धमकाया है। पीडि़ता कंपू थाना पहुंची और शिकायत की है। पुलिस ने दुष्कर्म व धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
शहर के कंपू स्थित चना कोठार निवासी 26 वर्षीय युवती एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करती थी। साल 2021 में युवती की हॉस्पिटल के साथी स्टाफ अमन शाह से पहचान हुई थी, लेकिन अमन शाह ने युवती से अपनी धार्मिक पहचान छुपाई। उसने खुद को हिंदू बताते हुए अपना नाम अमन शाह की जगह अमन कुमार बताया। दोनों में दोस्ती हो गई और अमन ने युवती को अपने प्रेम का इजहार किया। इस दौरान एक दिन अमन ने हॉस्पिटल में ही युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर कहा कि वह उससे बहुत प्यार करता है और शादी करेगा। युवती को भी अमन से शादी से कोई परेशानी नहीं थी। इसके बाद उसने कई बार उसके साथ संबंध बनाए। कभी हॉस्पिटल तो कभी बहोड़ापुर के आनंद नगर के पीछे पहाड़ी पर किसी रूम पर ले जाता था। अभी तक सब ठीक चल रहा था।
28 मार्च को अमन बहोड़ापुर पर रूम में युवती को लेकर गया था। वहां उसने शारीरिक संबंध बनाए, लेकिेन यहां उसका आधार कार्ड युवती ने देखा तो उसका नाम अमन कुमार नहीं बल्कि अमन शाह था। जब युवती ने पूछा कि आप तो मुस्लिम धर्म के हो तो अमन ने कुबूल किया। इसके बाद युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी और दूरी बना ली। कई बार अमन का फोन भी आया कि युवती ने मना कर दिया कि तुमने अपना धर्म छुपाकर मुझे धोखा दिया है।
बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक मनोज रजक ने बताया पीडि़ता अपने पिता के साथ उनके कार्यालय पहुंची थी। उसने बताया कि अमन शाह ने कुछ अश्लील वीडियो बना रखे हैं, जो वायरल करने की धमकी देकर मतांतरण करने का दबाव बना रहा है। पीडि़ता की व्यथा सुनने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया तब पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इस मामले में सीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









