विकास कार्यो के ठोस प्लान बनाया जाए-ज्योतिरादित्य सिंधिया
May 11 2023
ग्वालियर। विकास कार्यो की समीक्षा बैठक के दौरान अचानक केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नाराज हो गए। सिंधिया एक हजार बिस्तर के अस्पताल में आए दिन गड़बड़ी होने पर नाराज थे। कुछ दिन पहले स्ट्रेचर नहीं मिलने पर मरीज को महिला बेडशीट में लपेटकर खींचकर ले जा रही थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई है। साथ ही ग्वालियर के ट्रैफिक को लेकर भी वह खासे नाराज दिखे। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को ट्रैफिक को विस्तृत प्लान बनाने के लिए कहा है। समीक्षा बैठक में कई विकास प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई है। इसके अलावा सिंधिया ने कुछ दिशा-निर्देश भी अफसरों को दिए हैं। इसके बाद सिंधिया ने मुरार जिला अस्पताल पहुंचे और वहां से लाल टिपारा स्थित गौशाला पहुंचे। यहां उन्होंने सीएनजी प्लांट के लिए आधारशिला रखी है।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समीक्षा बैठक में एक-एक पॉइंट पर डिटेल में चर्चा की है। उनका कहना है कि यह ग्वालियर के विकास के प्रोजेक्ट हैं इनमें जरा भी कमी रही तो विकास प्रभावित होगा। बैठक के दौरान ग्वालियर के ट्रैफिक को लेकर सिंधिया काफी चिंतित नजर आए। साथ ही वह नाराज भी हुए कि अभी तक कोई विस्तृत प्लान क्यों नहीं बनाया गया। अफसरों को निर्देशित किया है कि ठोस प्लान बनाया जाए। साथ ही हजार बिस्तर के अस्पताल में गड़बड़ी को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताते हुए निर्देशित किया गया है।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुरार लाल टिपारा गौशाला में पहुंचकर यहां सीएनजी प्लांट के लिए आधार शिला रखी है। सीएनजी बनने के बाद काफी कुछ हालात यहां सुधर जाएंगे। यहां सिंधिया ने गायों की सेवा भी की है। साथ गायों की रखवाली करने वाले साधु संतों से भी बातचीत की है।
कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक के पत्र पर कुछ नहीं बोले
जब केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से पूछा गया कि कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने आपको पत्र लिखा है कि सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से भवन खाली ना कराया जाए। इस पर वापस विचार किया जाए। यह सवाल सुनते ही सिंधिया यह कहते हुए किसने लिखा है पत्र और आगे बढ़ते चले गए। इस सवाल पर वह बचते हुए नजर आए हैं।
कर्नाटक पर सिंधिया ने कहा-एक्जिट पोल छोड़ो 13 को रिजल्ट देखना
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद 13 मई को परिणाम आना है, लेकिन ज्यादातर एजेंसियों के एक्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त बताई जा रही है। जब इस पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया से सवाल किया तो उनका कहना था कि कहां एक्जिट पोल देख रहे हो सीधे 13 मई को परिणाम देखना। भारतीय जनता पार्टी बहुमत में आ रही है। उन्होंने कर्नाटक में भाजपा के जीत का दावा किया है।
बैठक में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह, बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, पूर्व मंत्री माया सिंह, पूर्व मंत्री इमरती देवी, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, निगम आयुक्त हर्ष सिंह, एसएसपी राजेश सिंह चंदेल, सतीश साहू उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









