आईपीएल मैच पर सट्टा खिलवा रहे तीन सटोरियों को पकड़ा
May 10 2023
ग्वालियर। आईपीएलपर क्रिकेट सट्टा खिलवा रहे सटोरियों पर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। तीन सटोरियों पर छापा मारकर पुलिस ने मोबाइल, नकदी, कार व लाखों रुपए का हिसाब जब्त किया है। सटोरियों पर एक्शन क्राइम ब्रांच, थाटीपुर व इंदरगंज पुलिस ने लिया है। थाटीपुर में एक तो इंदरगंज में दो सटोरिया गैंग पुलिस ने पकड़ी हैं। थाटीपुर में सटोरिए होंडा सिटी में सडक़ों पर दौड़ाकर उसमें सट्टा खिलवा रहे थे। पुलिस ने तीनों सटोरिया गैंग के खिलाफ गेम्बिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल इन बुकीज से पूछताछ की जा रही है।
एएसपी क्राइम राजेश डंडोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि सडक़ पर दौड़ती कार में दो सटोरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवा रहे है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी थाटीपुर विनय शर्मा को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। दो टीमों ने इलाके में सर्चिंग की तो थाटीपुर इलाके में अजाक्स कार्यालय सिंचाई विभाग कॉलोनी के पास पहुंची तो एक दिल्ली रजिस्ट्रेशन नंबर पास कार क्रमांक डीएल 11 सीबी-2299 खड़ी दिखी। कार में दो युवक मोबाइल पर सट्टा लेते नजर आए। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने संदेही कार सवारों को पकड़ा और उनकी तलाशी ली तो उनके पास से तीन मोबाइल, जिसमें दो आईफोन और एक सैमसंग, पांच हजार रुपए नगदी और लाखों का हिसाब मिला। सटोरियों को पकडक़र उनसे पूछताछ की तो उनकी पहचान रवि शर्मा निवासी थाटीपुर, यश भदौरिया निवासी कंपू के रूप में हुई है।
सीएसपी विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि काजल टॉकीज के पास एक सटोरिया सट्टा लगवा रहा है। सूचना पर टीआई इंदरगंज अनिल सिंह भदौरिया को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जिस पर एक टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया और काजल टॉकीज पर सट्टा लगवा रहे सटोरिए को पकड़ा। सटोरिए के पास से मोबाइल व नकदी बरामद की। पुलिस ने जब उसके मोबाइल की जांच की तो पता चला कि उसके मोबाइल में सट्टा लगवाने की सोलह आईडी चल रही थी।
अभी पुलिस इस सटोरिए को पकडक़र थाना ला रही थी कि तभी एक इनपुट और मिला रोशनी घर के पास दो सटोरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवा रहे है। इसका पता चलते ही पुलिस वहां पर पहुंची और दोनों सटोरियों को पकड़ लिया। पकड़े गए सटोरियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पकड़ में आए सटोरियों की पहचान हिमांशु अग्रवाल पुत्र राकेश अग्रवाल निवासी माधौगंज, राहुल वर्मा निवासी बृज विहार कॉलोनी व सचिन साहू निवासी थाटीपुर के रूप में हुई।
एएसपी क्राइम राजेश डंडोदिया ने बताया कि लगातार आईपीएल पर सट्टा खिलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में थाटीपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि अजाक्स कार्यालय के पास होंडा सिटी कार में बैठकर दो व्यक्ति सट्टा करवा रहे हैं। यहां से सटोरियों को पकड़ा है। उनके पास से मोबाइल, लग्जरी कार व लाखों के लेनदेन का हिसाब मिला है। इंदरगंज में काजल टॉकीज व रोशनीघर रोड से सटोरिए पकड़े हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









