छात्रा को भगाने के संदेह जताया तो लडक़ों ने लापता के चाचा-भाई को बेरहमी से पीटा
May 10 2023
ग्वालियर। मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लडक़े हाथों में लोहे के पाइप लेकर एक लडक़े को पीट रहे हैं। इतना ही नहीं, उसे बचाने आए उसके परिजन पर भी हमला कर रहे हैं। मारपीट का यह वीडियो नाका चन्द्रवदनी का बताया गया है। तीन दिन पहले एक नाबालिग लापता हुई थी। नाबालिग के परिजन ने जब पड़ोस में रहने वाले हर्षित नाम के लडक़े पर संदेह जताया तो उसने अपने साथियों को बुलाकर लापता के भाई और चाचा को बेरहमी से पीट दिया। घटना तीन दिन पहले की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
झांसी रोड नाका चन्द्रवदनी निवासी विनोद साहू ने बताया कि तीन दिन पहले उनकी भतीजी लापता हो गई थी। उनको संदेह था कि पास ही रहने वाले हर्षित रजक का इसमें हाथ है। पीडि़त परिवार ने झांसी रोड थाने में लडक़ी के लापता होने की सूचना देते ही पड़ोसी पर संदेह भी जताया था, लेकिन जब पड़ोसी को इसका पता लगा तो उसने पीडि़त परिवार पर ही हमला बोल दिया। लडक़ी का भाई निखिल साहू कोचिंग के लिए जा रहा था, तभी उसे हर्षित रजक, गोल्डी, नंदू व दो अन्य ने घेर लिया। उसे सरियों से पीटने लगे। बचाने पहुंचे चाचा विनोद साहू को भी बेरहमी से पीटा गया। घटना के समय वहां काफी भीड़ लग गई थी। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो शूट कर लिया।
इस मामले में बुधवार को पीडि़त विनोद साहू एसएसपी ऑफिस पहुंचा है। उसका कहना है कि मेरी भतीजी लापता है और जब पड़ोसी पर संदेह जताया तो उसने बेरहमी से पीटा है। झांसी रोड थाना गए तो पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। जिससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। इसलिए पुलिस कप्तान से गुहार लगाए आया है, लेकिन जब वह पहुंचा तो पुलिस कप्तान एसएसपी ऑफिस में नहीं थे। विनोद का यह भी कहना था कि पुलिस ने सिर्फ अदम चैक काटा है, जबकि पुलिस को एफआईआर करनी चाहिए थी।
इस घटना का 42 सेकंड्स का वीडियो सामने आया है। इसमें लडक़े एक अन्य लडक़े को घेरकर मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर परिजन ने शिकायत की है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर ही मारपीट की भी जांच शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









