निगम के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 10 जोडों का हुआ विवाह

May 10 2023

ग्वालियर। निगम द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत फूलबाग चिडियाधर के सामने स्थित बारादरी पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस विवाह समारोह में 10 वर-वधुओं का विवाह सम्पन्न कराया गया। विवाह समारोह में सभी वर-वधु एवं उनके परिजनों को स्वच्छता की सभापति श्री मनोज तोमर ने शपथ दिलाई। साथ ही सभी से कहाकि जिस प्रकार वह अपने जीवन साथी को दिए सात वचनों का जीवनभर पालन करते हैं। उसी प्रकार शहर को साफ व स्वच्छ रखने के लिए ली गई शपथ का भी पालन करें। इस अवसर पर मुख्य रुप से विधायक प्रतिनिधि कृष्णराव दीक्षित, उपायुक्त डॉ अतिबल सिंह यादव, नोडल जनकल्याण अधिकारी श्रीमती पूर्वी अग्रवाल, श्रमकल्याण अधिकारी  विजय बरुआ, सहायक नोडल अधिकारी संदीप शर्मा, सहायक नोडल अधिकारी नीरज श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत बुधवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन फूलबाग बारादरी में किया गया। सम्मेलन में 10 कन्याओं के विवाह सम्पन्न कराए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में सभापति मनोज सिंह तोमर एवं विशिष्ठ अतिथि के रुप में विधायक प्रतिनिधि कृष्णराव दीक्षित ने सभी नव विवाहित जोडों को सफल एवं सुखी दाम्पत्य का आर्शीवाद वर:.वधु को आर्शीवाद प्रदान किया। 
 इस अवसर पर सभापति मनोज सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना लाभकारी योजना के रूप में प्रदेश में फलीभूत हो रही है जिसका लाभ लाखों लोगों को मिल रहा है। लोग इसी प्रकार के आयोजन से अपने बच्चों के विवाह बिना किसी खर्च के धूमधाम से कर सकते हैं।
नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत आयोजित विवाह सम्मेलन में शामिल प्रत्येक वर.वधु को कन्या के नाम 49 हजार रुपए बैंक खाते में एवं विवाह प्रमाणपत्र प्रत्येक जोडे को प्रदान किए गए। 
सामूहिक विवाह सम्मेलन में 10 जोडों का विवाह सम्पन्न हुआ। जिसमें सुश्री शिवांगी सेन पिता राकेश सेन, सुश्री दीपिका शाक्य पिता कमलकिशोर शाक्य, सुश्री मिथलेश कुशवाह पिता बाबू कुशवाह, सुश्री भारती सिंह पिता कल्याण सिंह, सुश्री सपना देवी पिता अनीता अहिरवार, सुश्री रूबी पिता दीपचंद, सुश्री किरन बघेल पिता प्रीतम बघेल, सुश्री लाली बाथम पिता उमेश बाथम, सुश्री पिंकी झा पिता दिनेश, सुश्री अंजली पिता राजाराम कुशवाह का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा।