निगम का प्रत्येक कर्मचारी स्वच्छता का ब्रांड एम्बेस्डर- निगमायुक्त
May 10 2023
ग्वालियर। नगर निगम का प्रत्येक कर्मचारी स्वच्छता का ब्रांड एम्बेस्डर है, आप सभी अपने दैनिक कार्य के साथ स्वच्छता जागरुकता के लिए कार्य करें तथा स्वच्छता के लिए किए जा रहे कार्यों से आमजनों को अवगत कराएं और नागरिकों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें। उक्ताशय के विचार निगमायुक्त हर्ष ंिसह ने बुधवार को निगम कर्मचारियों की स्वच्छता जागरुकता कार्यशाला में कर्मचारियों के समक्ष व्यक्त किए।
बालभवन के ऑडोटोरियम में आयोजित स्वच्छता जागरुकता कार्यशाला में उपस्थित निगम के कर्मचारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा स्वच्छता जागरुकता के लिए किए जा रहे कार्यों को विभिन्न माध्यमों से जन-जन तक पंहुचाने के लिए संबंधित ऐजेंसी के प्रतिनिधियों द्वारा प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ प्रदीप श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









