पक्षियों की प्यास बुझाने सिटी फोरेस्ट में पेड़ों पर लगाए सकोरे
May 10 2023
ग्वालियर। ग्वालियर शहर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शुरू हुई विशेष मुहिम आगे बढ़ चली है। बुधवार को सिरोल पहाड़ी स्थित सिटी फोरेस्ट के भीतर पेड़ों पर पक्षियों की प्यास बुझाने के लिये सकोरे लगाए गए। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह सभी नगरवासियों से आग्रह किया है कि जलवायु परिवर्तन से बढ़ रहीं चुनौतियों को ध्यान में रखकर हम सभी को अधिक सजग और सरल जीवन जीने की आवश्यकता है, तभी हम बड़ी विपदाओं का सामना कर पायेंगे। इसी पुनीत उद्देश्य को लेकर ग्वालियर शहर में स्वचछता और पर्यावरण संरक्षण की मुहिम शुरू की गई है। सभी इसमें सहभागी बनें।
ग्वालियर शहर के पर्यावरण को स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से शुरू हुई पहल के तहत बुधवार को सिटी फॉरेस्ट और कारगिल पार्क में बन विभाग तथा अथ युवा फाउंडेशन के बॉलिंटियरस ने चिडियों के लिए सकोरे लगाए हैं।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा है कि पर्यावरण, स्वच्छता , स्वास्थ्य सभी एक दूसरे से जुड़े हुए आयाम हैं, इसलिए सभी को चाहिए कि अपने आसपास पक्षियों , एवम अन्य जीवों का भी ध्यान रखें और उनके जल व भोजन की व्यवस्था करते रहें। श्री सिंह ने युवाओं से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता भविष्य के आधार हैं, इसलिए युवा आगे आएं और व्रक्षा रोपण, स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाए और छोटी छोटी जिम्मेदारियां लेते हुए बेहतर व्यक्तिव का निर्माण करें
उन्होंने कहा है कि जलवायु परिवर्तन मानवीय अस्तित्व के सामने कई चुनौतियां उत्पन्न कर रही है जैसे खाद्य असुरक्षा, सक्रमण, मौसम अनियमितता, जल संकट, तापमान का बढऩा व विभिन्न प्रजातियों का विलुप्त होना शामिल है। प्राकृतिक विविधता को बचाने के लिये सभी को साझा प्रयास करने होंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









