एकल युवा राष्ट्रीय मीट में ग्वालियर की संचिता गुप्ता ने फहराया परचम
May 10 2023
ग्वालियर। एकल अभियान जिसका असल उद्देश्य ग्रामीड और आदिवासी बच्चों को शिक्षा प्रदान करना है, यह कार्य 84000 से अधिक विद्यालयों के माध्यम से जुड़ा है। उसी के तहत एकल युवा कोलकाता चैप्टर द्वारा एकल युवा की राष्ट्र्रय मीट का आयोजन ओजस बैंक्वेट हॉल कोलकाता में एक सांस्कृतिक सह राष्ट्रीय एकल युवा पुरस्कार कार्यक्रम के रूप में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एकल युवा कोलकाता के अध्यक्ष गौरव बागला के स्वागत भाषण से हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष एकल युवा नेहा मित्तल ने भी अपने विचार साझा किए। मुख्य वक्ता सुमेधा बंसल और विशिष्ट अतिथि कविता अग्रवाल ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
एकल युवा की नेशनल प्रेसिडेंट नेहा मित्तल ने एकल युवा की कार्यप्रणाली एवं विजऩ पर रौशनी डालते हुए सभी चैप्टर्स को एकजुट होकर कार्य करने एवं फण्ड रेजिंग इवेंट्स पर फोकस करने का सन्देश दिया। इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में विभिन्न एकल युवा अध्यायों को पुरस्कार प्रदान किए गए, जिसमें एकल युवा ग्वालियर चैप्टर की अध्यक्षा संचिता गुप्ता ने दो बहुमूल्य अवार्ड जीतकर ग्वालियर का नाम रोशन किया। इन दो अवार्ड्स के अलावा ग्वालियर चैप्टर ने कुल 9 श्रेणियों में नॉमिनेशन प्राप्त किया।
इस वार्षिक सभा में संचिता को आगामी वर्ष के लिए नेशनल शबरी बस्ती हेड की पोस्ट के लिए भी चुना गया तथा इन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से ग्वालियर चैप्टर द्वारा की गई गतिविधियों की जानकारी दी।
एकल युवा ग्वालियर चैप्टर की अध्यक्षा संचिता गुप्ता इन सब का श्रेय अपने परिवार तथा ग्वालियर चैप्टर की टीम को देती हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









