संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com

ग्वालियर। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह ने आज ग्वालियर में नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत कांग्रेस ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं को 1500 रूपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता तथा 500 रूपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जायेगा।नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह , महापौर ग्वालियर श्रीमती शोभा सिकरवार मध्यप्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं ग्वालियर के प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान ने आज पत्रकारों को बताया कि पिछली कमलनाथ सरकार ने भी अपने 15 माह के कार्यकाल में महिलाओं के लिए काफी योजनाएं लागू की थी। कमलनाथ सरकार में महिला अत्याचारों में भी कमी आई थी। उन्होंने बताया कि अब कांग्रेस सरकार बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा दिये गये वचन पत्र के अनुसार महिलाओं को अन्य योजनाओं में भी लाभ देगी। वहीं बच्चियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करेगी। डॉ. गोविंद सिंह ने बताया कि महिला सम्मान के फार्म लेकर मंडल , बूथ पदाधिकारी सेक्टर पदाधिकारी ब्लाक और विधानसभा के पदाधिकारी घर घर जाकर फार्म भरवाएंगे। उसकी रसीद पार्टी कार्यालय में जमा होगी। इस फार्म मेंं महिलाओं की सामान्य जानकारी होगी। डॉ. गोविंद सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन काल में मंहगाई चरम पर है। इससे लोगों का बजट गडबडा गया है। उन्होंने बताया कि पिछली सरकार में कांग्रेस ने अपने किये वादे के अनुसार किसानों का कर्जा माफ किया। इसके बाद भी फिर कर्जा माफ करने का समय आया तब तक सरकार पैसों के दम पर गिर गई। पत्रकार वार्ता मेंं विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, प्रवीण पाठक, सुरेश राजे, जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, शहर, प्रभुदयाल दौहरे ग्रामीण , प्रवक्ता प्रदेश आरपी सिंह, अनुराधा सिंह जिलाध्यक्ष महिला मीनू परिहार आदि मौजूद थे।