ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में शतरंज की बारीकियां सीख रहे हैं बच्चे

May 09 2023

ग्वालियर। जिला शतरंज संघ ग्वालियर व जैन सेन्ट्रल हाईस्कूल के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जैन सेन्ट्रल हाई स्कूल माधव डिस्पेंसरी के सामने आयोजित किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में 30 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 
आयोजन में शतरंज का प्रशिक्षण आकाश सेठ द्वारा दिया जा रहा है, इसमें बच्चों को शतरंज की बारीकियां से चित परिचित करवाया जा रहा है। कैम्प में बच्चों को बिल्कुल बेसिक से सिखाया जा रहा है, मोहरों को पहचानने के साथ यह भी बताया जा रहा है कि कौन सा मोहरा किस प्रकार चलता है। कैसलिंग किसे कहते हैं चैस नोटेशन किस प्रकार लिखा जाता है। चेक किस प्रकार लगती है। आयोजन 30 मई तक आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में विशेष सहयोग अशोक जैन, जैन सेंट्रल हाई स्कूल के मुकेश जैन, रमेश जैन एवं सभी पदाधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।