उपायुक्त सत्यपाल चौहान ने दुकानदारों से कहा दुकानों के आगे दो डस्टबिन रखें
May 09 2023
ग्वालियर। उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान के द्वारा मंगलवार प्रात 7 बजे सफाई कर्मियों की उपस्थिति चेक की गई जिसमे क्षेत्र क्रमांक 19 के वार्ड 44 के हरिओम, पंकज, धीरज, अर्जुन सहित कुल 4 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए, साथ ही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
सतपाल सिंह चौहान द्वारा दौलतगंज, बैंड मार्केट स्थलों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया साथ ही दुकानदारों को समझाइश दी कि अपनी-अपनी दुकानों के आगे दो डस्टबिन रखें। अन्यथा गंदगी पाई गई तो आपके ऊपर जुर्माना कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी उपस्थित रहे। साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग लिए जाने के साथ उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए। तथा समस्त सफाई कर्मचारियों को समय पर ड्रेस कोड एवम आईडी कार्ट के साथ काम पर आने के निर्देश संबधित डब्ल्यूएचओ एव प्रभारी स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देश तथा क्षेत्र /ब्लॉक/ वीट सफाई कराए जाने के सख्त निर्देश दिए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









