पुलिस प्रशासन और पब्लिक ने 30 मिनट में गड्ढे खोदकर श्मशान को कराया अतिक्रमण मुक्त
May 08 2023
ग्वालियर। घाटीगाँव तहसील में आदिवासी एकता महासभा व किसान महासभा के द्वारा 3 मांगो क्रमश: श्मशान को कब्जे से मुक्त कराना, वन भूमि के आवंटित पट्टों में कब्जा दिलाना और पेयजल की समस्या को लेकर धरना दिया जा रहा था। जैसे ही कलेक्टर अक्षय सिंह, एसपी राजेश सिंह चंदेल को श्मशान घाट की भूमि पर कब्जा का पता चला तो उन्होंने तत्काल एसडीएम घाटीगाँव अनिल बनवारिया व एसडीओपी घाटीगाँव संतोष पटेल को मौके पर जाकर निराकरन हेतु निर्देशित किया।
तहसीलदार सुरेश यादव व थानेदार राहुल सेंधव को साथ मे लेकर एसडीओपी व तहसीलदार आदिवासियों के साथ सिमरिया गांव के श्मसान घाट पर पहुंचे जहाँ गेहूं की नरवाई खड़ी थी और श्मसान का कोई नामोनिशान नहीं था। कुछ दिन पहले गजुवा सहरिया आदिवासी का जवान बेटा खत्म हुआ था जिसको अतिक्रामक अमर सिंह बघेल ने अपनी निजी जमीन बताकर दाह संस्कार नहीं करने दिया था, जिसकी खाक अभी भी सबूत के रुप में दिख रही थी।
एसडीओपी संतोष पटेल ने वन विभाग रेंजर सागर शुक्ला की मदद से कटिंला तार मंगवाया और पुलिस प्रशासन ने 30 मिनिट में 30 गड्ढे खोदकर तार फेंसिंग कर अतिक्रमण मुक्त करवा दिया।
उक्त कार्य में सराहनीय भूमिका पटवारी दिनेश भोज, सचिव रजनी साहू, पुलिस आर राकेश शर्मा, सचिम जाटव, प्रियंका वर्मा व कोटवार संतोष ने दोपहर की धूप में सब्बल, गेंती लेकर तार फेंसिंग करवाई और आदिवासियों के मन में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास की भावना को विकसित दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









