अवैध हथियार बेचने आया तस्कर पकड़ा, चार कट्टे मिले
May 08 2023
ग्वालियर। अवैध कट्टे खपाने आए एक तस्कर को क्राइम ब्रांच व झांसी रोड थाना पुलिस ने कैंसर पहाड़ी पर उस समय पकड़ा है जब वह ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। तस्कर को हिरासत में लेकर पुलिस व क्राइम ब्रांच ने उससे चार कट्टे व दो जिन्दा कारतूस बरामद कर लिए हैं। पुलिस अब पकड़े गए तस्कर से पूछताछ करने में जुट गई है।
एएसपी क्राइम राजेश डंडोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक तस्कर अवैध कट्टों की डिलीवरी लेकर आने वाला है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच अमर सिंह सिकरवार, टीआई झांसी रोड शैलेन्द्र भार्गव को दो टीमें बनाकर तस्करों को दबोचने के निर्देश दिए। जिस पर दो टीमों ने अलग- अलग इलाकों से संदेही चेक करना शुरू किए, लेकिन तस्कर हाथ नहीं आए। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि तस्कर कैंसर पहाड़ी पर है और ग्राहकों का इंतजार कर रहा है।
इसका पता चलते ही दोनों टीमें कैंसर पहाड़ी पहुंची और तस्कर की तलाश सर्चिंग की तो एक युवक स्कूटी से आता दिखाई दिया। जिसे रोकने का प्रयास किया तो युवक ने अपनी स्कूटी को भगना शुरू कर दिया, लेकिन पहले से ही अलर्ट पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चार कट्टे व दो जिन्दा राउण्ड बरामद हुए है।
पुलिस ने पकड़े गए तस्कर से पूछताछ की तो पता चला कि उसका नाम उदय चौहान निवासी कंपू है और पता चला है कि इससे पहले उसके खिलाफ लूट सहित अन्य मामले दर्ज है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









