रक्त गुप की जानकारी होना अति आवश्यक डा. रूनवाल
May 08 2023
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा विश्व रेडक्रास दिवस के मौके पर सोमवार 8 मई को जैन सेन्ट्रल हाई स्कूल माधव डिस्पेंसरी के सामने बच्चों के लिए रक्त पर बच्चों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में डॉक्टर शिखा कटठल ने बताया कि इस समय जैन सेन्ट्रल हाई स्कूल में समर कैम्प चल रहा है, इसमें बच्चों को जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उसके साथ साथ अन्य जानकारियो से भी बच्चों को समय समय पर अवगत करवाया जा रहा है, इसमें बच्चों को रक्त के बारे में विस्तार से बताया गया कौन कौन से रक्त गुप होते हैं। रक्त गुप की जानकारी होना क्यों आवश्यक है रक्त की जीवन में क्या महत्वत्ता होती है इन सब जानकारी से बच्चों को एवम् स्कूल के स्टाफ और बच्चों के परिजनों को दी गई।
कार्यशाला में डाक्टर अरविंद रूनवाल द्वारा सरल तारीके से रक्त गुप की जानकारी दी, और कौन कौन से गुप होते है रक्त में यह भी बताया गया। मनुष्य के शरीर में 8 तरह के रक्त होते हैं। जिसमें ए पोजिटीव, ए निगेटिव, बी पोजिटिव, बी निगेटिव, ओ पोजिटिव, ओ निगेटिव, एवी पोजिटिव, एवी निगेटिव इस प्रकार 8 तरह का ब्लड ग्रुप होता है।
इसमें जो ब्लड ग्रुप कम पाया जाता है वो है ओ निगेटिव उन्होंने बताया की आज के दौर में ब्लड ग्रुप की जानकारी होना अति आवश्यक है। इसलिए बच्चों का स्कूल में एडमिशन होना है तो या अन्य कोई भी फार्म भरते समय इसकी जानकारी सभी जगह अंकित की जाती है।
इस मौके संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने बताया कि ब्लड ग्रुप की जानकारी हो तो जरूरत पडऩे पर परेशान नहीं होना पड़ता। इस अवसर पर जैन सेन्ट्रल हाई स्कूल के पदाधिकारि मुकेश जैन, रमेश चंद्र जैन, अशोक जैन व समस्त स्कूल के संचालक गण उपस्थित थे। बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया व डॉ अरविन्द रूनवाल से सवाल जबाव भी किए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









