मुनीम को गोली मारने वाले एक नावालिग सहित दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, दो फरार

May 08 2023

ग्वालियर। थाना डबरा क्षेत्रान्तर्गत एमएसगार्डन के पास 25 अप्रैल 23 को अज्ञात बाईक सवार बदमाशों द्वारा फरियादी मदनलाल पाराशर निवासी विवेकानंद कॉलोनी डबरा पर जान से मारने की नियत से फायर किये, जिसमें गोली लगने से फरियादी घायल हो गया था। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया को क्राईम ब्रांच की टीम गठित कर उक्त हत्या का प्रयास के अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर शीघ्र पकड़े हेतु निर्देशित किया। एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने क्राईम ब्रांच व थाना डबरा पुलिस की संयुक्त टीम को उक्त घटना के अज्ञात आरोपियों की तस्दीक कर बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु लगाया गया।
थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच अमर सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी डबरा केपी यादव के द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना डबरा पुलिस की टीम को उक्त हत्या का प्रयास के आरोपियों को पकडऩे हेतु लगाया गया। पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर ज्ञात हुआ कि उक्त घटना का एक आरोपी डबरा रेल्वे स्टेशन के पास देखा गया है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम डबरा रेल्वे स्टेशन पहुंची जहां पर एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा भाग रहे युवक को घेरबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ पर उसके द्वारा अपने चार अन्य साथियों के साथ फरियादी पर फायर करना स्वीकार किया। 
पूछताछ करने पर पकड़े गए युवक नावालिग ने बताया कि वह बड़ा बाजार पिछोर का रहने वाला है। पुलिस टीम द्वारा नावालिग युवक की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल व दो जिंदा राउण्ड उसके घर से बारामद कर किये। अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि अन्य आरोपी भी पिछोर क्षेत्र के रहने वाले है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकानों पर पिछोर पुलिस की मदद से दबिस दी गई। 
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दो आरोपियों को पिछोर में कालिन्द्री के पास से पकड़ा। पूछताछ करने पर पकड़े गये आरोपियों में से एक आरोपी बड़ा बाजार पिछोर तथा दूसरा आरोपी मौ जिला भिण्ड हाल बड़ा बाजार पिछोर का रहने वाला है। मौ के रहने वाले आरोपी की निशादेही पर उसके पिछोर स्थित कर से घटना में प्रयुक्त बाइक को जप्त किया गया। उक्त प्रकरण में दो आरोपी अभी फरार हैं। जिनकी पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है। 
पकड़े गये नावलिग ने पूछताछ में बताया गया कि उसका झगड़ा फरियादी से ट्रेक्टर एजेंसी पर हो गया था जहां पर फरियादी मुनीम का काम करता है। उसी बात की टशन पर से नावालिग ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।