राज्य कर्मचारी संघ ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

May 08 2023

ग्वालियर। मप्र राज्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष जितेंद्र सिंह द्वारा शाखा ग्वालियर नवीन घोषित कार्य कारिणी में जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह परमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनीराम कुशवाह सचिव सोहन सिंह भदौरिया कोषाध्यक्ष ब्रज मोहन बघेल इत्यादि टीम का संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। पदाधिकारियों ने लड्डू मिष्ठान खिलाकर मोर्चा अध्यक्ष का आशीर्वाद प्राप्त किया। मोर्चा अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार ने निष्ठा पूर्वक कर्मचारी हित में कार्य करने हेतु पूरी टीम को शपथ दिलाई। 
जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह परमार ने पदाधिकारियों समेत मनो नयन पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। अपनी मिलनसार छबि से कर्मचारियों में लोक प्रिय संघर्ष शील कर्मचारी नेता परमार को मान्यता प्राप्त संगठन मप्र राज्य कर्मचारी संघ का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।