गर्मी ने तेवर तीखे हुए, कूलर- एसी हुए चालू

May 07 2023

ग्वालियर। गर्मी ने नगर में अब अपने रंग दिखाने शुरु कर दिये हैं। पं- विक्षोभ का असर समाप्त होने और बंगाल की खड़ी बनी ट्रप लाइन बेअसर होने के बाद गर्मी का असर दिखना शुरु हो गया है। रविवार को नगर का तापमान 40 डिग्री था।
उल्लेखनीय है कि पिछले दो-तीन दिन से सूर्यदेव की तपिश आमजन को परेशान कर रही है और रविवार को सूर्यदेव के तेवर सुबह से ही तीखे देखने को मिले और सुबह से ही आसमान से आग बरसना शुरू हो गई तथा आमजन पसीना-पसीना हो गए। जो कूलर और एसी अभी तक बंद पड़े थे वह एक बार फिर से शुरू हो गए और लोग गर्मी से निजात पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करने में जुटे हुए हैं। 
यहां यह बताना जरूरी है कि अभी कुछ दिनों पूर्व तक लोगों को पंखों में ही ठंडक का अहसास हो रहा था और अचानक से फिर एक बार मौसम में बदलाव आया और लोग पसीनापसीना हो गए। आमतौर पर मई का महीना भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है लेकिन इस बार अप्रैल माह के आखिरी दिन से दो-तीन दिन तक बूंदा-बांदी और आंधी का दौर आ जाने से गर्मी उडऩछू हो गई और लोगों को पंखे में ही ठंडक का अहसास कराया। पिछले दो-तीन दिन से फिर मौसम पलटा और लोगों को मई के महीने जैसी तपिश का अहसास करा दिया।