ग्वालियर-इटावा के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन का सांसद शेजवकलर ने हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारंभ

May 07 2023

 ग्वालियर। ग्वालियर से इटावा के बीच नई मेमू ट्रेन का शुभारंभ 7 मई रविवार को सांसद शेजवलकर ने हरी झण्डी दिखाकर इटावा के लिए ट्रेन को रवाना किया। ग्वालियर से इटावा के बीच का सफर यह ट्रेन तीन घंटे में पूरा करेगी। 15 स्टेशनों पर इस ट्रेन को ठहराव दिया गया है। बड़े स्टेशनों पर दो मिनट का हाल्ट दिया गया है और छोटे स्टेशन पर एक मिनट ही रुकेगी। 
इस ट्रेन के चलने से ग्वालियर-भिंड के बीच अपडाउन करने वाले लोगों को बड़ा फायदा होगा। ग्वालियर से इटावा के बीच बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। भिंड व ग्वालियर से ट्रेन यात्रियों से भरकर चलती है। इस कारण नई ट्रेन की मांग की जा रही थी। इसी मांग को देखते हुए मेमू ट्रेन का फैसला लिया गया। झांसी मंडल के पास रैक भी आ गया है। 
मेमू ट्रेन सुबह 7:10 बजे इटावा से ग्वालियर के लिए रवाना होगी। सुबह 11:30 बजे ग्वालियर पहुंचेगी, जबकि ग्वालियर से शाम 5:30 बजे इटावा के लिए रवाना होगी। यह रात 9:30 बजे इटावा पहुंचेगी। ग्वालियर से इटावा के बीच यह तीन घंटे में सफर पूरा करेगी, जबकि इटावा से ग्वालियर के बीच का सफर चार घंटे में पूरा करेगी। आधा घंटे का समय अधिक लगेगा।
ग्वालियर से इटावा के बीच नई मेमू ट्रेन का शुभारंभ रविवार सुबह 11:30 बजे इस ट्रेन को ग्वालियर स्टेशन से सांसद शेजवलकर ने हरी झंडी दिखाकर इटावा के लिए रवाना किया। आठ मई से यह ट्रेन नियमित चलाई जाएगी।