एसपी चंदेल ने पुलिस लाइन में पुलिस कैफेटेरिया का शुभारंभ किया, सस्ती दारों पर अच्छा भोजन व नाश्ता
May 07 2023
ग्वालियर। रविवार को एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा पुलिसलाइन में बनाई गई पुलिसकैफेटेरिया (टी केंटीन) का रिबिन काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एएसपी यातायात ऋषिकेषमीणा, एएसपी अपराध राजेश दंडोतिया, एएसपी गजेन्द्र सिंह वर्धमान, सीएसपी षियाज़ केएम, डीएसपी लाइन विजय भदौरिया, एसडीओपी बेहट हिना खान, डीएसपी यातायात नरेश बाबू अन्नोटिया, विक्रम सिंह कनपुरिया, बैजनाथ प्रजापति, रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह सहित पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें। टी केंटीन में उपस्थित अधिकारियों ने नाश्ता व भोजन भी टेस्ट किया और उपलब्ध कराई जा रही क्वालिटी की प्रशंसा की तथा क्वालिटी को बनाये रखने के निर्देष भी दिये।
7 मई रविवार से प्रारम्भ की गई पुलिस कैफेटेरिया (टी केंटीन) में नाश्ता, भोजन, फास्ट फूड्स एवं पेय पदार्थ रियायती दरो ंपर मिलेगा। केंटीन में भोजन केवल 60 रूपये में उपलब्ध होगा तथा अन्य खाने पीने की बस्तुएं भी बाजार रेट से कम दरों पर मिलेंगी।
ऐसे पुलिस अधिकारी व कर्मचारी जो कि परिवार से दूर रहकर होटलो ंमें खाने खातें हैं। उन्हे अब पुलिस लाइन में बनाई गई टी केंटीन में ही खाना व नाश्ता मिल सकेगा। पुलिसलाइन में टी केंटीन बनाने का मुख्य उद्देश्य वाहर से स्थानान्तर पर आने वाले पुलिसअधिकारी व कर्मचारियों को पुलिसलाइन में ही अच्छा भोजन व नाश्ता मिल सके। टी केंटीन में वाटरकूलर सहितअन्य सुविधाएं रखी गई हैं। इसमें 30-40 लोगों के एक साथ बैठकर भोजन या नाश्ता करने की व्यवस्था की गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









