बजरंग भक्त मंडल ने गौशाला में 1000 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा

May 07 2023

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा निरन्तर गौसेवा की जा रही है। गौसेवा के इस  क्रम में बजरंग भक्त मंडल के सदस्य एवं गौसेवक सदस्यो के सहयोग से रविवार 7 मई 23 को लगभग 1000 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा की गई। रविवार की सेवा में 343 किलो राधे राधे के सहयोग से, 156 किलो अमर के सहयोग से, 156 किलो घनश्याम साहू के सहयोग से एवं 125 किलो गुप्त सहयोग से,100 किलो अनिल गुप्ता डोम्स वालो के सहयोग से, 100 किलो विशाल तिवारी के सहयोग से एवं 60 किलो अंकुश कोटिया के सहयोग से कुल 1000 किलो की सेवा बजरंग भक्त मंडल के माध्यम से की गई।
रविवार की गौसेवा में आशीष मंगल, राकेश मंगल, अमन गर्ग,  रामकिशोर मंगल, जितेंद्र चंदेल, विशाल अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, मनीष राय, नमन अवस्थी, डॉअमर, विशाल तिवारी, भरत गर्ग, हिमांशु बघेल, ओझल अग्रवाल, आयुष अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद थे।