पैदल मार्च में एडीजीपी ने पकड़ी अवैध शराब की दुकान, 63 पेटी देषी शराब की जप्त
May 07 2023
ग्वालियर। जनता में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने के उद्देष्य से संपूर्ण प्रदेश में पुलिस द्वारा पैदल भ्रमण किया गया जा रहा था। एडीजी डी श्रीनिवास वर्मा ग्वालियर जोन के नेतृत्व में पैदल भ्रमण जब थाना थाटीपुर क्षेत्रान्तर्गत कुम्हरपुरा पर पहुंचा तो एडीजीपी ग्वालियर जोन की नजर एक शराब दुकान पर पड़ी, दुकान पर जाकर जब उनके द्वारा पूछताछ की गई तो पता चला कि उक्त पुरानी देशी कलारी जो वर्तमान में बंद हो चुकी है, उस पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। एडीजीपी ने तत्काल पुलिसअधिकारियों को शराब दुकान बंद कराकर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। थाना थाटीपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए शराब की दुकान पर मौैजूद व्यक्ति भागीरथ पुत्र कैलाश वर्मा उम्र 51 साल निवासी बृजविहार कालोनी नई सडक से लायसेन्स मांगा जो नही मिला। मौके पर पुलिस टीम द्वारा शराब बेचने वाले व्यक्ति के कब्जे से देशी मसाला शराब की 27 पेटी एवं 36 पेटी देशी प्लेन की एवं नगद 25100 रुपये कुल कीमती 241100 रुपये को जप्त किया गया। अवैध शराब के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त मदिरा ठेकेदार उदय शिवहरे की होना बताया।
आरोपी भागीरथ वर्मा एवं ठेकेदार उदय शिवहरे के विरुद्ध आबकारी एक्ट व धारा 109 भादवि का आरोपी बनाकर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









