उपायुक्त चौहान निरीक्षण में 4 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले

May 07 2023

ग्वालियर। उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान ने रविवार प्रात 7 बजे सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की गई, जिसमे क्षेत्र क्रमांक 16-15 में वार्ड  41 और 34 के निरीक्षण में वार्ड 41 के पूजा, प्रमोद, सीताराम व वार्ड 34 के कविता, सतीश सहित  कुल 4 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, साथ ही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। 
उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान द्वारा चावड़ी बाजार, हनुमान चौराहा  स्थलों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग लिए जाने के साथ उक्त अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। 
साथ ही समस्त सफाई कर्मचारियों को समय पर ड्रेस कोड एवम आईडी कार्ड के साथ काम पर आने के निर्देश संबधित डब्ल्यूएचओ एव प्रभारी स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देश दिए।