पुलिस ने चोरी गये ट्रक को शिवपुरी के जंगल से बरामद किया
May 06 2023
ग्वालियर। एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर जिले में वाहनों की चोरी करने वाले वाहन चोरो के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम शनिवार को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बहोड़ापुर क्षेत्रान्तर्गत पार्किग न-6, ट्रांसपोर्ट नगर बहोड़ापुर से गायब हुये ट्रक को जिला शिवपुरी की बम्हारी खदान के पास जंगल में खडा हुआ है। उक्त सूचना पर एएसपी यातायात ऋषिकेश मीणा द्वारा थाना बहोड़ापुर पुलिस की टीम बनाकर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया।
सीएसपी ग्वालियर संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोड़ापुर डॉ. संतोष यादव के द्वारा थाना बहोड़ापुर पुलिस की टीम को मुखबिर के बताये गये स्थान बम्हारी खदान के पास जंगल में कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा बम्हारी खदान के पास रोड से करीब आधा किलोमीटर जंगल में जाकर देखा तो एक लाल रंग का ट्रक खडा हुआ दिखा। पुलिस टीम को देखकर वहॉ मौजूद ट्रक ड्रायवर ट्रक को छोडकर जंगल में झाडियों का फायदा उठाकर भाग गया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा उक्त ट्रक जप्त किया गया।
ज्ञात हो कि 2 मई को फरियादी अमित जोशी द्वारा थाने मे आकर रिपोर्ट की थी कि 1 मई को मेने अपने ट्रक को पार्किग न 6 ट्रॉसपोर्ट में खडा करवाकर उसकी चाबी अपने ट्रक ड्रायवर को सुपुर्द कर घर चला गया था। 2 मई को सुबह मेरे मोबाइल पर 500 रूपये टोल कटने का टोल टेक्स पनिहार का मैसेज आया। जब मेने टीपी नगर में जाकर देखा तो वहॉ ट्रक नही था जिसे मेने अपने स्तर पर ढूढने का प्रयास किया परन्तु नही मिला, मुक्षे पूर्ण विश्वास है कि मेरा ट्रक ड्रायवर ही उसे अपराधिक न्यास भंग कर ले गया है। जिस पर से थाना बहोड़ापुर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर ट्रक व ट्रक ड्रायवर की तलाश की जा रही थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









