कैंसर एव थैलिशिमिया बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया
May 06 2023
ग्वालियर। कैंसर एव थैलिशिमिया बच्चों के लिए उदित स्मृति हॉस्पिटल समाधिया कॉलोनी में रोटरी क्लब ग्वालियर एव रेडक्रास सोसायटी ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में श्रीमती सीमामोहन समाधिया ने अपने पुत्र स्व उदित की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 6 लोगो ने रक्तदान किया।
इस रक्तदान शिविर की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार रही। मेयर ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भेट किये, इस प्रमाण पत्र से आवश्यकता होने पर रेडक्रॉस ब्लड बैंक बिना एक्सचेंज 1 यूनिट रक्त देगे।
कुलदीप समाधिया ने आगे आकर सर्वप्रथम रक्तदान किया। रोहित बेसला, रोहित शर्मा, अतुल त्रिपाठी, दीप्ति तोमर, हरिओम अवस्थी ने स्वेच्छा से आगे आकर डोनेशन किया।
मोहन सीमा समाधिया ने महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार का स्वागत किया। सुप्रिया समाधिया ने हॉस्पिटल स्टाफ ने रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल एव रेडक्रॉस सोसायटी का स्वागत किया।
सुधीर त्रिपाठी ने रक्तदान के महत्वपूर्ण फायदे बताते हुए कहाकि हर स्वस्थ्य व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 60 साल हो और जिसका हीमोग्लोबिन 13 प्रतिशत हो, जिसका बजन काम से कम 50 किलोग्राम वह तीन माह के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से कोई कमजोरी नही आती है। हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









