बीच सडक़ पर लगे बिजली के खंभो को हटाने कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

May 06 2023

ग्वालियर। ग्वालियर विधानसभा में कई सडक़ों पर बीचो बीच लगे बिजली के खंभों जिनसे आए दिन हो रही जानलेवा दुर्घटनाएं के विरोध में एवं सडक़ों से अति शीघ्र खंभों को हटाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में शमशान रोड से गदाईपुरा होते हुए नहर वाली रोड तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया।
इस दौरान सरकार से मांग की गई कि जल्द से जल्द इन जानलेवा खंभों को हटाया जाए एवं आए दिन हो रहीदुर्घटनाओं से जनता को राहत दिलाने की मांग की गई। मशाल जुलूस में संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार बड़ी-बड़ी विकास की बातें करती है स्मार्ट सिटी की बात करती है लेकिन आज भी गदाईपुरा और ग्वालियर विधानसभा की कई सडक़ों पर बीचो बीच खंबे लगे हुए हैं जिनसे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। 
उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही एक बच्ची अपनी शादी वाले दिन अपने परिवार के साथ मेकअप करा कर लौट रही थी सडक़ पर खंबे और अंधेरा होने के कारण उसकी गाड़ी खंभों से टकरा गई जिससे उसकी और उसके पूरे परिवार जनों की जान पर बन आई।
उन्होंने कहा कि मैं कई बार सरकार को अवगत करा चुका हूं कई बार इन खंभों को हटाए जाने को लेकर क्षेत्रीय जनता के साथ धरने पर बैठ रहा हूं। लेकिन सरकार और सरकार के मंत्री इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केवल गदाईपुरा नहर रोड पर ही कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन सरकार के कानों में कोई जू तक नहीं रहेगी। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द यह खंबे और इस रास्ते पर लगी हुई स्ट्रीट लाइटें चालू नहीं की गई तो कांग्रेस जन आंदोलन करके सरकार के नुमाइंदों को घेरेगी। कार्यक्रम का संचालन मुनेंद्र सिंह भदौरिया और आभार नवीन भदकारीया ने किया।
मशाल जुलूस में मुख्य रूप से पार्षद पीपी शर्मा, मनीष शर्मा, मंडा मनोज, राजपूत, शकील मंसूरी, धर्मेंद्र वर्मा, सुरेश प्रजापति, रविंद्र यादव, रामनरेश शर्मा, कमल राजावत, अरमान कुरेशी, जीतू चौहान, जितेंद्र शर्मा, सतवीर, उदय प्रजापति, कैलाश राठौर, मनोज माटे, बनवारी जाटव, राशिद उस्मानी, दीपू सिकरवार, सहवाग राजावत, राजेश दिवाकर, बृजेश राजपूत, दीपक व्यास, अरविंद कृष्णा कुशवाह, धर्मेश देपुरिया, बनवारी पवैया, संदीप राजावत, धर्मेंद्र राठौर, राजू नितेश सिंह, रोहित राठौर, योगेश राठौर, महेश राठौर, प्रदीप राठौर, धर्मेंद्र इंदौरिया उपस्थित रहे।