ग्वालियर में पहली बार पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल से मरीज को मात्र 13 मिनट में निरावली तक पहुंचाया
May 05 2023
ग्वालियर। एसपी राजेश सिंह चंदेल से एक गंभीर रूप से बीमार मरीज के परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए दिल्ली शिफ्ट कराने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्बुलेंस को ग्वालियर की सीमा तक निकालने हेतु अनुरोध किया गया था। मामले की गंभीरता तथा मानवीय दृष्टिकोण को देखते हुए एसपी राजेश सिंह चंदेल एएसपी यातायात ऋषिकेश मीणा को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्बुलेंस ग्वालियर की सीमा तक पहुंचने के निर्देश दिये।
एएसपी यातायात ने 5 मई 23 शुक्रवार को दोपहर में 2 बजे ग्रीन कॉरिडोर बनाकर गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज की एम्बुलेंस को मुरैना की सीमा तक पहुंचने हेतु यातायात ग्वालियर व थाना बल के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को लगाया गया। एएसपी यातायात के मार्गदर्शन में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर गंभीर रूप से बीमार मरीज को सशकुल मुरैना बॉर्डर तक पहुंचाने के लिये डीएसपी यातायात नरेश बाबू अन्नोटिया, विक्रम सिंह कनपुरिया, बैजनाथ प्रजापति, थाना प्रभारी यातायात हिमांशु तिवारी, सोनम पाराशर, अभिषेक रघुवंशी व यातायात पुलिस ने लगभग 70 अधिकारी व कर्मचारी लगाये गये थे।
एएसपी यातायात ऋषिकेश मीणा द्वारा मरीज की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर शुक्रवार दोपहर 2 बजे विकास नगर ग्वालियर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल से मुरैना बॉर्डर निरावली तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इसमें यातायात पुलिस ग्वालियर एंव थाना बल को ड्यूटी में लगाया गया। ग्रीन कॉरिडोर के दौरान यातायात व्यवस्था हेतु यातायात के जवानों को एंबुलेंस के जाने हेतु बनाये गये ग्रीन कॉरिडोर के मार्गों पर लगाया गया।
ग्वालियर में पहली बार ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अपोलो अस्पताल से एम्बुलेंस के द्वारा मरीज को मात्र 13 मिनट में निरावली तक पहुंचाकर मुरैना सीमा पर मरीज को सुरक्षित मुरैना के पायलट को सौंपा गया गया। मरीज की जान बचाने के लिए ग्वालियर पुलिस द्वारा बनाये गये ग्रीन कॉरिडोर में लगे पुलिस जवानों में भी मुस्तैदी देखने को मिली। ग्वालियर पुलिस मरीज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









