गैरहाजिर कर्मचारियों को लेकर उपायुक्त ने जताई नाराजगी

May 05 2023

ग्वालियर। निगम उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान ने शुक्रवार की सुबह सफाई संरक्षको की उपस्थिति चेक की। इस दौरान उन्हें कई कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर उपायुक्त चौहान ने नाराजगी जताते हुए सफाई संरक्षकों के वेतन काटने के निर्देश दिए। 
जानकारी के अनुसार उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान ने शुक्रवार की सुबह सात बजे सफाई संरक्षक की उपस्थिति चेक की गई जिसमे क्षेत्र क्रमांक 18, 15 के वार्ड 40, 49, 42, 40 के अनिल, मोनू कुल 2 सफाई संरक्षक अनुपस्थित पाए गए।
निगम उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान ने  समादिया कॉलोनी, मोर बजार स्थलों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेशन सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग लिए जाने के साथ उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए तथा समस्त सफाई कर्मचारियों को समय पर ड्रेस कोड एवं आईडी कार्ट के साथ काम पर आने के निर्देश संबधित डल्यूएचओ एव प्रभारी स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देश दिए।