पशुपालन विभाग के अपर सचिव ने गौशाला का भ्रमण किया
May 05 2023
ग्वालियर। पशुपालन विभाग के अपर सचिव अनुराग चौधरी ने शुक्रवार को नगर निगम की लालटिपारा स्थित आदर्श गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौमाता का पूजन कर गौभोग भी लगाया और संतों का आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान नगर निगम के सिटी प्लानर पवन सिंघल, एवं पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अशोक सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्देश दिए कि आदर्श गौशाल में डॉक्टरों की संख्या बढाई जाए, साथ ही रानीघाटी गौशाला क्षेत्र में चारागाह विकसित करने के लिए आरोन बकरीशाला अथवा आसपास की उपयुक्त जमीन को देखा जाए। इस अवसर पर संत अच्युतानंद महाराज, श्रृषभदेवानंद महाराज आदि मौजूद थे।
पशुपालन विभाग के अपर सचिव अनुराग चौधरी ने सिटी प्लानर व गौशाला के नोडल अधिकारी पवन सिंघल से नवीन गौशाला के लिए बनाए जा रहे शेड की जानकारी ली। साथ ही सीएनजी प्लांट की जानकारी ली। अपर सचिव ने निर्देश दिए हैं कि सीएनजी प्लांट से निकलने वाली खाद की उचित व्यवस्था के लिए एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अशोक को निर्देश दिए कि गौशाला में आने वाली घायल गायों के उपचार के लिए सर्जन एवं डॉक्टरों की व्यवस्था की जाए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की गौशालाओं के लिए चारागाह का विकास किया जाए। इसके लिए उपयुक्त जमीन तलाशी जाए। उन्होंने कहाकि वर्तमान समय में आदर्श गौशाला प्रदेश में बेहतर गौशाला का मॉडल है, इस गौशाला से आमजनों को और अधिक जोडा जाए। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि समय-समय पर इस प्रकार की बैठकें आयोजित कर दिए गए दिशा निर्देशों पर कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









