पिछले पाँच साल से ग्वालियर शहर के युवा कर रहे हैं पशु सेवा

May 05 2023

ग्वालियर। पिछले 5 साल से युवाओं की एक टोली प्रतिदिन कर रही है गौसेवा। दुर्घटना मैं घायल हुए गोवंश का मौके पर जाकर इलाज उपलब्ध कराती है टीम एवं रोज हरा चारा ग्वालियर शहर के अलग-अलग स्थानों पर भी खिलाती है। युवाओं को प्रतिदिन 20-25 कॉल आते हैं। जिनसे उनको यह पता चलता है कि गौमाता कहा पर घायल है, सूचना मिलते ही युवा टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचते हैं, और घायल गौमाता एवं गोवंश का मौके पर रेस्क्यू कर इलाज करते हैं। युवाओं ने अपने संगठन का नाम सेवा फाउंडेशन रखा है और इन युवाओं की अगुवाई चिराग गर्ग करते हैं इन युवाओं की उमर केवल 20-22 वर्ष है और युवा अपने तन-मन-धन से गौसेवा करते हैं।
चिराग गर्ग बताते हैं कि प्रकृति का दिया हुआ बेजुबान भी जुबान वालों के समान है इसलिए यह भूखे न रहे हम इनके लिए हर संभव प्रयास करेंगे।