5 बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी जीप में की तोडफ़ोड़, घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड
May 05 2023
ग्वालियर। घर के दरवाजे के बाहर खड़ी सीआरपीएफ जवान की थार (जीप) में बाइक सवार सिरफिरे बदमाशों ने तोडफ़ोड़ कर दी। दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर आए 5 बदमाश गाड़ी के पास आकर रुके फिर नंबर प्लेट चेक की और तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। घटना आनंद नगर धाकड़ प्लाजा के सामने की है। सीआरपीएफ जवान को कहीं शादी में बाहर जाना था, इसलिए वह रिश्तेदार की गाड़ी मांगकर लाया था। फिलहाल हमलावरों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है।
बहोड़ापुर स्थित धाकड़ प्लाजा आनंद नगर निवासी सूरज धाकड़ पुत्र रामदीन धाकड़ ने शिकायत की है कि उनके अंकल उपेन्द्र सिंह राठौर सीआरपीएफ में जवान है और वह उनकी थार (जीप) क्रमांक एमपी07 सीबी-3237 को लेकर आया था, क्योंकि उसे रिश्तेदारी में जाना था और गाड़ी को वह दरवाजे पर खड़ा कर अंदर चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो पता चला कि कार के सभी कांच टूटे पड़े हैं। इसका पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। दिनदहाड़े हुई तोडफ़ोड़ का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों ने सिर्फ 5 मिनट में वारदात को अंजाम दिया है। सिरफिरे बदमाश बाइक से आए और पहले रुके फिर जीप के पास आए और तोडफ़ोड़ करने लगे। तोडफ़ोड़ करने से पहले उन्होंने जीप का नंबर भी चेक किया। जिससे साफ है कि वह टारगेट सेट करके आए थे। इसके बाद वह भाग गए। इस पूरी वारदात में सिर्फ पांच मिनट लगे थे।
पुलिस ने जब पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें पांच नकाबपोश युवक दो बाइकों से आते हुए दिखाई दिए। आने के बाद कुछ सैकेंड इंतजार करने के बाद सभी युवक कार की तोडफ़ोड़ कर भागते हुए नजर आए। युवकों की उम्र करीब 20 से 25 साल के करीब थी और पहनावे से अच्छे घरों के लग रहे थे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाशों की सर्चिंग की, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आए है।
बहोड़ापुर थाना प्रभारी डॉ. संतोष यादव ने बताया कि सीआरपीएफ जवान की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और शरारती तत्वों के फुटेज भी मिले हैं, जिनके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









