गौप्रण सेवा संस्थान की अनूठी पहल, हर घर में भेंट कर रहे है गौमाता की प्रतिमा

May 05 2023

ग्वालियर। गौप्रण सेवा संस्थान के सदस्यों ने गाय की सेवा का प्रण तो लिया ही है, साथ -साथ हर घर में को गौमाता की पूजा इसके लिए भी व्यापक अभियान शुरू किया है। इसी के तहत गोप्रण सेवा संस्थान के सदस्य हर घर में गाय की प्रतिमा पहुंचा रहे है। गत दिवस गोप्रण सेवा संस्थान के प्रमुख वीपीएस भदौरिया, सचिव राम कुमार चौहान एडवोकेट सहित अन्य सदस्य शहर के युवा समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार श्याम श्रीवास्तव के यहाँ पहुंचकर उन्हें गौमाता की प्रतिमा भेंट की और उनसे भारत में गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिले इसके लिए सहयोग माँगा।
इस मौके पर गौप्रण सेवा संस्थान के प्रमुख वीपीएस भदौरिया ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का सुझाव दिया है। कोर्ट ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। कोर्ट ने कहा कि गायों की सुरक्षा को हिंदुओं के मौलिक अधिकार में शामिल किया जाना चाहिए। 
हमारी संस्था काफी पहले से ही गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा इसके लिए व्यापक अभियान चला रही है। श्री भदौरिया ने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए इलाहाबाद हाइकोर्ट के सुझाव का वो स्वागत तो करते ही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सदियों से गाय इस देश की प्राण वायु की तरह रही है लिहाजा केंद्र और राज्य सरकारों को न्यायाधीश के सुझाव का पालन करना चाहिए और गौ हत्या पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगा देना चाहिए।