विद्युत समस्याओ को लेकर मुख्य महाप्रबंधक से मिले लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी

May 05 2023

ग्वालियर। ग्वालियर चंबल संभाग की लघु उद्योग भारती की विभिन्न इकाईयों के पदाधिकारी गुना, मुरैना, बानमोर, भिंड मालनपुर, महाराजपुरा, शंकरपुर ट्रांसपोर्ट नगर, बाराघाटा चिरवाई, बिरला नगर, गिरवाई तारागंज, औद्योगिक क्षेत्रों की विद्युत समस्या और समाधान को लेकर लघु उद्योग भारती मध्यभारत संभाग के प्रांतीय महासचिव सोबरन सिंह तोमर के नेतृत्व में विद्युत विभाग के मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर राजीव गुप्ता से मुलाकात की।
मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ग्वालियर क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर राजीव गुप्ता ने औद्योगिक क्षेत्र अनुसार समस्याओं को ध्यान से सुना और समस्याओं को समझ कर तुरंत ही औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित प्रत्येक जोन के विद्युत अधिकारियों को निर्देश देकर अधिकांश समस्याओं का निराकरण चर्चा बैठक में करा दिए। कुछ समस्याओं पर तुरंत कार्य करते हुए इंडस्ट्रियल क्षेत्र में समस्या निदान हेतु विद्युत विभाग की टीमें पहुंच चुकी थी। कुछ समस्याएं जैसे एचटी और एलटी विद्युत लाइनों पर से पेड़ों की डालियां हटाना, लाइन और ट्रांसफार्मरों मेंटेनेंस लिए रविवार को शटडाउन लेकर कराने और औद्योगिक क्षेत्र मैं विद्युत शट डाउन मेंटेनेंस उद्योगपतियों से आपसी सामंजस कर उन्हें 1 दिन पहले व्हाट्सएप पर या टेलीफोन पर सूचना देने के निर्देश संबंधित सभी विद्युत अधिकारियों को दिए।
 चर्चा बैठक में प्रकाश रोहिरा, महावीर बंसल, संजीव मल्होत्रा, निर्मल सिंह, मनीष अग्रवाल, नवीन-नीतू अग्रवाल, मनीष खंडेलवाल, राजेंद्र तलूजा, मुकेश मित्तल, अनिल माहेश्वरी, प्रवीण अग्रवाल, संतोख सिंह, पुरुषोत्तम कौशिक,जगदीश मित्तल, संजय धवन, राजीव वैश्य आदि विद्युत समस्या समाधान और सुझाव चर्चा में उपस्थित रहे।