ओजस्विनी विचार मंच की परिचर्चा संपन्न

May 05 2023

ग्वालियर। ओजस्विनी विचार मंच द्वारा समलैंगिक विवाह भारतीय संस्कृति और परिवार व्यवस्था पर कुठाराघात विषय पर केआरजी कॉलेज में छात्राओं के बीच परिचर्चा संपन्न की गई। जिसमें कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। परिचर्चा में मुख्य रुप से दीक्षा भदौरिया, प्रिया सोनी, प्रिया उदैनिया, रूपाली, तमन्ना, रोमा आदि छात्राओं ने अपने विचार रखे जिन्हें ओजस्विनी विचार मंच द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। 
ार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य एमआर कौशल द्वारा की गई एवं मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज की जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती मीना सचान उपस्थित थी। लगभग 130 की संख्या के साथ सदन में गरिमामयी  उपस्थिति थी। मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती मोनिका मिश्रा अधिवक्ता उपस्थित थीं। जिनके उद्गार से पूरा वातावरण रोमांचित हो गया। उन्होंने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया और समलैंगिक विवाह की कानूनी मान्यता होने पर उसके दुष्परिणामों को बहुत ही प्रभावी ढंग से सदन के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि यह मात्र क्षणिक आकर्षण है जिन देशों में ऐसे विवाह बहुतायत में हो रहे हैं उनमें भी तलाक के केस और अनेक अप्राकृतिक समस्याएं पैदा हो रही हैं। विवाह जैसी संस्था ना आज तक बनी है ना बनेगी हिंदू मैरिज एक्ट बना उसके पहले भी विवाह होते थे क्योंकि उस को सामाजिक मान्यता थी जिसमें जैविक पुरुष और जैविक स्त्री मिलकर परिवार नामक संस्था को पूर्ण करते हैं। कार्यक्रम की संचालनकर्ता श्रीमती प्रीति शर्मा थी। सरस्वती वंदना श्रीमती जिज्ञासा जादौन एवं व्यक्तिगत गीत की प्रस्तुति श्रीमती निधि मिश्रा ने की। कार्यक्रम की प्रस्तावना डॉ नीतू भारद्वाज द्वारा दी गई एवं अतिथि परिचय और स्वागत श्रीमती अपर्णा शर्मा ने किया। 
इस मौके पर डॉ मंदाकिनी शर्मा, श्रीमती सरोज मिश्रा, श्रीमती अर्चना शर्मा, श्रीमती महिमा तारे, श्रीमती सुधा श्रीमाल, डॉ रितु नामधारी, श्रीमती अभिलाषा गुप्ता, श्रीमती नीलम गुप्ता, श्रीमती मानसी सोलापुरकर और श्रीमती मीना शर्मा ने अथितियों का स्वागत किया। अंत में मंच की संरक्षिका प्रो राजरानी शर्मा के आशीर्वचनों के साथ ओजस्विनी विचार मंच की अध्यक्ष डॉ कल्पना शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।