बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था ने 31 उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित किया
May 05 2023
ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की अध्यक्ष ड़ॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि संस्था द्वारा एफपीए की 31 उत्कृष्ट छात्राओं का सम्मान एफपीए कार्यालय पर किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि कमल माखीजानी, जयप्रकाश राजौरिया, डीसी तिवारी, रोहणी भाटे नीलम दीक्षित व कार्यक्रम का संचालन अछेन्द्र सिंह व आभार पूजा राणा ने व्यक्त किया।
सर्व प्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ततपश्चात संस्था सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर नीलम दीक्षित ने कहा कि संस्था निरन्तर छात्राओं के लिए कोई न कोई कार्यक्रम करती है जिससे उनका होंशला बढ़ता है। वही डीसी तिवारी ने भी सभी सम्मानित छात्राओ को बधाई दी। रोहणी भांटे ने कहा कि जो भी छात्राएँ बेटी है तो कल है संस्था के तहत महाविधालय में एडमिशन लेंगी उनके लिए फीस में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
वही ड़ॉ वन्दना ने संस्था के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संस्था निरन्तर बेटी बचाओ अभियान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है जिसके तहत अभी तक 6 हजार से ज्यादा बेटियों एव उनके परिजनों को सम्मानित किया जा चुका है। वही जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि एफपीए में जो ही छात्राएं चिकित्सा से सम्बंधित शिक्षा ग्रहण करती है वह भी सामाजिक क्षेत्र में अपनी सेवाएं जरूर दें। जिससे किसी निर्धन परिवार की मदद हो ततपश्चात कमल माखीजानी ने कहा कि कोरोना काल मे भी एफपीए की इन्ही छात्राओ ने अपनी नि:शुल्क सेवाएं दी थी में आप सभी को प्रणाम करता हु। कर साथ ही एफपीए संचालिका नीलम दीक्षित की टीम को बधाई देता हूं जिन्हीने इन छत्राओं को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए है।
सभी अतिथियों ने छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया इस अवसर पर वन्दना कौर, मधु शर्मा, नीतू बनगईयां, किरण, अंकित सही संस्था सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









