यातायात पुलिस ने सडक पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार एंव हाथ ठेला संचालको पर की कार्यवाही

May 04 2023

ग्वालियर। एएसपी यातायात ऋषिकेश मीना ने शहर भ्रमण के दौरान पाया कि बारादरी चौराहा से खुला संतर से अग्रसेन चौराहा, सराफा बाजार, फालका बाजार, और शिंदे की छावनी क्षेत्र में रोड पर हाथ ठेलों, फुटकर दुकानदारों, वाहन रिपेयरिंग दुकान संचालकों द्वारा रोड पर किए गए अतिक्रमण के कारण यातायात के सुचारू संचालन में काभी व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।
 एएसपी यातायात ऋषिकेश के मार्गदर्शन में डीएसपी यातायात नरेश अन्नोतीया एंव डीएसपी यातायात विक्रम सिंह कनपुरिया के नेतृत्व में पुलिस और नगर निगम मदाखलत की संयुक्त टीम द्वारा मुरार से बारादरी चौराहा, खुला संतर से अग्रसेन चौराहा क्षेत्र, हजीरा चौराहा से किला गेट चौराहा, सराफा बाजार, फालका बाजार, और शिंदे की छावनी मार्ग पर हाथ ठेलों, दुकानदारों एवं वाहन रिपेयरिंग शॉप संचालकों द्वारा रोड पर बोर्ड, सामान, वाहन आदि, रोड पर रिपेयरिंग हेतु रखकर अतिक्रमण कर यातायात को बाघित किया जा रहा था। अतिक्रमण करने वाले संचालकों के सामान को जप्त कर जुर्माना भी किया गया। साथ ही भविष्य के लिए समझाइष देते हुये हिदायत दी गई कि वह भविष्य में इस तरह रोड पर अतिक्रमण न करे, जिससे उक्त मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके। 
उक्त कार्यवाही में हिमांशु तिवारी, अभिषेक रघुवंशी, शैलेन्द्र सिंह चौहान व उनकी टीम तथा थाना मुरार, थाना कोतवाली का बल एंव यातायात पुलिस के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।