उपायुक्त चौहान ने अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटने को कहा

May 04 2023

ग्वालियर। उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान के द्वारा गुस्वार 4 मई को प्रात 7 बजे क्षेत्र क्रमांक 17, 21 के वार्ड 38-39 व 52 वार्ड के सफाई संरक्षक की उपस्थिति चेक की गई। जिसमे 38 के अरुण (नियमित) सतीश(इकोग्रीन) कुणाल(आउटसोर्स) कुल 3 सफाई संरक्षक अनुपस्थित पाए गए।  साथ ही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान ने गोल पहाडिय़ा, लक्ष्मीगंज सिकंदर कंपू स्थलों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग लिए जाने के साथ उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए। तथा समस्त सफाई कर्मचारियों को समय पर ड्रेस कोड आईडी कार्ट में आने की हिदायत दी गई संबधित डब्ल्यूएचओ एव प्रभारी स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देश तथा क्षेत्र /ब्लॉक/ वीट सफाई कराए जाने के  सख्त निर्देश दिए गए।