मेंटल मैथ टैलेंट सर्च कॉम्पिटिशन में पलक झपकते सवालों को हल किया

May 04 2023

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी द्वारा 3 मई को  मेंटल मैथ टैलेंट सर्च प्रतियोगिता सिटी सेंटर स्थिति अबैकस सेंटर  पर आयोजित की गई थी। संस्था की कार्यक्रम प्रभारी शिखा कटठल ने बताया की मेंटल मैथ टैलेंट सर्च कॉम्पिटिशन 6 से 14 साल के बच्चों के लिए आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता चार आयु वर्ग में आयोजित हुई, प्रतियोगिता पूर्णता निशुल्क थी।
कॉम्पिटिशन में बच्चों को मल्टीप्लिकेशन के 300 प्रश्नों को अपनी ब्रेन पावर से 10 मिनट के अंदर हल करना था। जिसको प्रतिभागी बच्चो ने अपनी ब्रेन पावर से पूर्ण एकग्रता एवम आत्मविश्वास के साथ सवालों को पलक झपकते हुए हल किया। जिसे देख सभी अभिभावक अचरज में पड़ गए। बच्चों में सवालों को हल करते समय प्रतिस्पर्द्धातमक भावना देखने को मिली। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को अपने-अपने ग्रुप में रैंक प्रदान की गई। जिसके लिए ग्रुप चैंपियन विजेता प्रथम द्वितीय तृतीय चतुर्थ पंचम स्थान के लिए संस्था के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र दे कर सम्मान किया जाएगा।