महिला को घायल कर दुष्कर्म किया,फिर पत्थर से कुचलकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
May 02 2023
ग्वालियर। तीन दिन पहले माधौगंज के सूनसान इलाके में जंगल में हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग से कर दिया है। हत्या करने वाला महिला का पड़ोसी निकला है। उसने महिला को अपने ई-रिक्शा में लिफ्ट दी और आंग्रे साहब का बाड़ा के पीछे जंगल में ले गया। यहां महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। जिस पर महिला ने विरोध जताया। आरोपी ने धक्का दिया तो महिला सिर पत्थर से टकराया और वह घायल हो गई। इसके बाद उसने दो से तीन वार और महिला के सिर पर किए। जब वह अधमरी हो गई तो आरोपी ने उसके सारे कपड़े उतारकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके सिर और मुंह पर पत्थर से कई वार किए और पर्स से रुपए व कुछ गहने लेकर भाग गया। पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस के सामने घटना कुबूल कर ली है।
तीन दिन पहले हत्या के बाद से पुलिस इस मामले के खुलासा करने को चुनौती मानकर चल रही थी। सबसे पहले घटना स्थल से मिले आधार कार्ड से महिला की शिनाख्त जनकगंज के तारागंज निवासी 33 वर्षीय महिला के रुप में हुई थी। अब पुलिस महिला के साथ दिखे आखिरी शख्स की तलाश कर रही थी। घटना स्थल काफी सूनसान व जंगली इलाके में होने के कारण वहां कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगाा था। इसके बाद पुलिस अफसरों ने घटना स्थल के जाने वाले रास्ते पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो वहां से एक सीसीटीवी फुटेज मिला है।
घटना स्थल की तरफ एक ई-रिक्शा जाता हुआ दिखा। 18 मिनट बाद वही ई-रिक्शा वापस आता भी दिखा है। रिक्शा का आगे का कांच टूटा हुआ था। अब पुलिस को एक सबूत मिल गया था। जब पुलिस को इस ई-रिक्शा का पता चलते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की तो पहले वह इधर-उधर की बाते बताकर पुलिस को टहलाता रहा, लेकिन जब पुलिस ने अपने अंदाज से पड़ताल की तो उसने वारदात करना स्वीकार कर ली।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका अपना काम कर घर जा रही थी और रास्ते में उसने लिफ्ट ऑफर की। महिला ने उससे कुछ रुपए मांगे तो उसने शॉर्टकट के बहाने एकांत स्थान पर ले गया। यहां झाडिय़ों की तरफ ले जाकर उसने जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया, जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धक्का दिया, जिससे वह गिरकर घायल हो गई। घायल होते ही उसने पुलिस से शिकायत की धमकी दी तो आरोपी ने उसे पत्थर मारकर अधमरा कर दिया। घायल पड़ी महिला से दुष्कर्म किया और फिर उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।
आरोपी विकास प्रजापति पर पहले से ही एक अपहरण का मामला दर्ज है। जिस लडक़ी ने उस पर अपहरण का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया था। ढाई साल पहले आरोपी की उससे शादी भी हो गई थी। विकास का कहना है कि घटना की रात वह शराब के नशे में था और महिला को देखकर उसके अंदर बहशीपन जाग उठा। जिसके बाद उससे यह हत्या हो गई।
एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि महिला के अंधे कत्ल का खुलासा कर लिया है। महिला की हत्या में पड़ोसी युवक आरोपी है। आरोपी ने घायल कर महिला से दुष्कर्म किया फिर हत्या कर दी। हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









