निरीक्षण में फिर मिले 9 कर्मचारी अनुपस्थित, वेतन काटने के निर्देश
May 02 2023
ग्वालियर। नगर निगम अनुपस्थित कर्मचारियों पर लगाम लगाने में नाकामयाब हो रहा है। निगम में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर सफाई पखवाड़ा मनाया जा रहा है और कर्मचारी है कि काम पर नहीं आ रहे हैं। प्रतिदिन चल रहे निरीक्षण के दौरान केवल दो-तीन वार्डों में ही एक दर्जन तक कर्मचारी अनुपस्थित मिल रहे हैं। अगर सभी वार्डों में एकसाथ निरीक्षण हो तो यह संख्या कई दर्जन हो सकती है।
उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान ने मंगलवार को तीन वार्डों में निरीक्षण के लिए पहुंचे तो यहां उन्हें 9 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इन कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण में वार्ड 42, 43 एवं 34 में कमल सिंह, बंटी, ओमी, नवीन, राजकुमार, पुष्पा, सुनील, कमल तथा राजेश सहित अन्य कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को फिर चेतावनी दी गई कि अगर वे अनुपस्थित पाए गए तो उन पर कार्रवाई होगी। इस दौरान कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









