लाड़ली बहना पंजीयन में अच्छे काम पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का हुआ सम्मान
May 01 2023
जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत पंजीयन में लगभग 100 प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने पर जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के प्रति मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश सरकार की ओर से धन्यवाद जताया। उन्होंने लाड़ली बहनाओं के पंजीयन में अग्रणी रहे वार्डों के पार्षदगण एवं पंजीयन से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
कुँए-बावडिय़ों को सुरक्षित करने के साथ-साथ पुनर्जीवित करने के प्रयास भी हों
प्रभारी मंत्री सिलावट ने ग्वालियर शहर सहित जिले में स्थित सभी कुँए-बावडिय़ों को आम जन के लिये अभियान बतौर सुरक्षित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जिन पुराने कुँओं व बावडिय़ों का जीर्णोद्धार कर जल संरक्षण व संवर्धन में उपयोग संभव है, उन सभी का पुनरोद्धार कराया जाए।
जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन नल-जल योजनाओं की पाइप लाइन बिछाने के लिये विभिन्न गाँवों में खोदी गई सीमेंट कंक्रीट की सडक़ों की मरम्मत में हो रही देरी पर प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हर टीएल में इसकी नियमित रूप से समीक्षा की जाए। साथ ही नल-जल योजनाओं को पूरा कराने के लिये जिला व जनपद पंचायत सदस्यगण एवं अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगणों के साथ बैठक कर प्रभावी रणनीति बनाएँ।
कोविड को लेकर सतर्क रहें और विशेष शिविर लगाकर बनाएँ शेष आयुष्मान कार्ड
प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने हाल ही में आए कोविड केसों को ध्यान में रखकर जिले के सभी अस्पतालों में एहतियात बतौर कोविड के इलाज के लिये 24 घंटे पुख्ता इंतजाम रखने पर बल दिया। साथ ही सीएमएचओ को निर्देश दिए कि जिले के शेष पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिये विशेष शिविर लगाए जाएँ। इसी तरह दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने के लिये भी शिविरों का आयोजन हो। उन्होंने नई मंजूर हुई संजीवनी क्लीनिक का काम भी जल्द से जल्द धरातल पर लाने पर बल दिया।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष शहरअभय चौधरी व ग्रामीण कौशल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, एसपी राजेश सिंह चंदेल, निगमायुक्त हर्ष सिंह, जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार व एएसपी यातायात ऋषिकेश मीणा समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व जिले के एसडीएम मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









