समर्पित भाव से काम कर आम जनों को जन सेवा अभियान से लाभान्वित कराएँ -सिलावट
May 01 2023
ग्वालियर। जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के पहले चरण में जिले व प्रदेश में जन सेवा का कीर्तिमान स्थापित हुआ है। उसी भाव के साथ काम कर अभियान के दूसरे चरण में भी छूटे हुए हितग्राहियों और समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम छोर के व्यक्ति को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कराएँ। श्री सिलावट 10 मई से 25 मई तक आयोजित होने जा रहे मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
सोमवार को यहाँ जिला पंचायत के सभागार में आयोजित हुई बैठक में प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने राजस्व प्रकरणों की पेंडेंसी को जीरो करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण के दौरान पूरे जिले में अविवादित नामांतरण, बँटवारा व सीमांकन प्रकरणों का निराकरण कर कराएँ। इसमें किसी प्रकार की ढि़लाई न हो। श्री सिलावट ने अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के जाति प्रमाण-पत्र बनाने पर भी विशेष जोर दिया।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने अभियान के द्वितीय चरण को मूर्तरूप देने के लिये बनाई गई जिले की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत 15 विभागों की 67 प्रकार की सेवाएँ प्रदान करने के लिये विस्तृत रणनीति बनाई गई है। सीएम हैल्पलाइन, जनसुनवाई, समय-सीमा (टीएल) इत्यादि के माध्यम से प्राप्त आवेदनो को निराकरण के लिये निचले स्तर तक विकेन्द्रीयकरण किया गया है। सीएम हैल्पलाइन के प्रकरणों का अभियान के दौरान जनता के सामने निराकरण कराया जायेगा। इसी तरह नवाचार के तहत पात्रता पर्ची के आधार पर राशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों के मूलनिवासी प्रमाण-पत्र अभियान बतौर बनाए जायेंगे।
प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि 2 मई को जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में जनपद पंचायत व नगरीय निकायों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक उत्साह व उमंग के साथ लाड़ली उत्सव मनाएँ। इस आयोजन में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों समेत लाड़ली लक्ष्मी एवं उनके माता-पिता को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करें। इस दौरान उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली लाड़ली लक्ष्मियों का सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएँ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









