कलचुरी और ताम्रकार समाज ने धीरेन्द्र शास्त्री की अपमानजनक टिप्पणी पर एसपी को ज्ञापन दिया
May 01 2023
ग्वालियर। बागेश्वर धाम के कथा वाचक धीरेन्द्र शास्त्री एक बार फिर से अपने विवादित बयानों से घिर गए हैं। धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा अपने कथा वाचन में राजा सहस्त्रबाहु को लेकर विवादित टिप्पणी करने से कलचुरी और ताम्रकार समाज में भारी रोष है। क्षत्रिय कलचुरी समाज के उपाध्यक्ष रामस्वरूप जायसवाल ने बताया कि धर्म की बातें करने वाले एक संत को किसी भी समाज के आराध्य पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहिए। श्री जायसवाल ने कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री की इस टिप्पणी से कलचूरी समाज भडक़ उठा है और सभी में रोष है। श्री जायसवाल ने कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री ने जानबूझकर भगवान सहस्त्रबाहु का अपमान किया गया है। कथा वाचन करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया गया है।
धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा की गई विवादित टिप्पणी पर सोमवार को कलचुरी और ताम्रकार समाज के 200 से अधिक लोग गोपाल मंदिर फूलबाग पर इक_े हुए। और गोपाल मंदिर से एसपी ऑफिस के लिए रैली के रूप में रवाना हुए और एसपी ऑफिस पहुंचकर क्षत्रिय कलार महासभा और सभी कलार समाज बंधुओं ने पाखंडी ढोंगी धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए एक ज्ञापन एसपी राजेश चंदेल को दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि अगर पुलिस प्रशासन द्वारा 48 घंटे के अंदर धीरेन्द्र शास्त्री पर प्रशासन अगर एफआईआर दर्ज नहीं करता है। तो गली-गली चौराहे पर धीरेन्द्र शास्त्री के पुतले जलाकर प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालो में सुरेश चन्द्र शिवहरे, रघुवीर राय, देवेन्द्र पवैया, हरिओम राय, रामस्वरूप जायसवाल आदि शामिल हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









