तीन चोरों को चोरी का माल व दो बाइक सहित पकड़ा
May 01 2023
ग्वालियर। कोबिंग गश्त के दौरान पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि विगत रात्रि थाना झांसीरोड क्षेत्रांतर्गत श्रीराम कालोनी में चोरी करने वाले शातिर चोर सिंधिया नगर में देखे गये हैं। उक्त सूचना पर एएसपी क्राईम राजेश डण्डोतिया ने थाना झांसीरोड पुलिस की टीम बनाकर सूचना की तस्दीक कर उक्त शातिर नकबजनों को पकड़े हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी झांसी रोड शैलेन्द्र भार्गव के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम जब सिंधिया नगर पहुंची तो वहां तीन संदिग्ध मोटर सायकिल लिए खड़े दिखे, जिनके द्वारा पुलिस टीम को देखकर मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर एक चोर द्वारा श्रीराम कालोनी में स्थित एक घर में चोरी करना स्वीकार किया और पकड़े गये चोर की निशादेही पर पुलिस टीम द्वारा चोरी गये दो कैमरे, एक मोबाइल फोन, नगदी बरामद की गई। चोर द्वारा की गई चोरी की सारी घटना सीसीटीव्ही में रिकार्ड हो गई थी। मौके पर मिले दो संदिग्धों से पूछताछ करने पर वह वाहन चोर निकले और उनके पास से पुलिस द्वारा चोरी की दो मोटर सायकिल को बरामद किया गया। बरामद मोटर सायकिल में से एक मोटर सायकिल इनके द्वारा माढऱे की माता के नीचे दशहरा मैदान के पास से चुराई थी। पकड़े गये तीनों शातिर चोरों से अन्य चोरी की बारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









