जेसीआई प्रियदर्शिनी ने स्थापना दिवस व यशस्विनी सम्मान समारोह मनाया

May 01 2023

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर प्रियदर्शिनी द्वारा 21 वाँ स्थापना दिवस एवं यशस्विनी सम्मान समारोह होटल रीजेंसी स्क्वायर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 18-40 वर्ष की विशेष योग्यता प्राप्त महिलाओं का सम्मान किया गया। जिनमें वैशाली घुरैया, मिनी अग्रवाल, अखलेश बघेल, अलका रहोरा, नवदीप कौर, डॉक्टर श्रेया मुंगी को यशश्वी सम्मान से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. प्रियंवदा भसीन ने कहा कि आप सभी मिलकर एक नए कंस्ट्रक्ट पर काम करें ग्वालियर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें क्योंकि स्वच्छता ही स्वास्थ्य को ठीक रखती है। कार्यक्रम में नेशनल वाइस प्रिसिडेंट लक्ष्मण शर्मा, नेशनल वाइस चेयरमेन एसएमए साकेत गुप्ता, मंडल अध्य्क्ष मनोज चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष रितेश अग्रवाल उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष सुगंधा जैन ने की, मानसेवी सचिव मोनिका अग्रवाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संस्था की सभी पूर्व अध्यक्षगणों का भी सम्मान किया गया। 
जिनमें मुख्य रूप से रूपाली मांगलिक, नीलम जैन, रुचि अग्रवाल, नीलिमा अग्रवाल, प्रीति बंसल, ममता अग्रवाल, रश्मी जैन, श्वेता गुप्ता,  मनीषा गगरानी, रीतिका गुप्ता, साधना शांडिल्य, सुजाता अग्रवाल, नूपुर माथुर उपस्थित रहीं।