लघु उद्योग भारती सिटी ग्वालियर ने सेवा एवं उत्कृष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया

May 01 2023

ग्वालियर। लघु उद्योग भारती सिटी ग्वालियर द्वारा संगठन के स्थापना एवं सेवा दिवस सम्मान समारोह में बोलते हुए अशोक सिंह (सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी) ने कहा कि हम हार नहीं मानते स्थितियों को देखकर निर्णय लेते हैं और विजय होते है। भारतीय उच्चायोग इस्लामाबाद पाकिस्तान के रक्षा और सैन्य सलाहकार के रूप में कार्य किया। नागालैंड में सात गार्डों की कमान संभाली, जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा और उग्रवाद विरोधी अभियानों पर एक माउंटेन ग्रेड की कमान संभाली और रेगिस्तान में रैपीड डिवीजन की कमान संभाल कर देश की रक्षा में योगदान देने का अपना फर्ज निभाया आज भी मैं देश के लिए समर्पित हूं।
विशिष्ट अतिथि सचिव सोबरन सिंह तोमर ने कहा उद्योगों में प्रकृति और मनुष्य के बीच समन्वयक बहुत जरूरी है। यंत्र ना बने मनुष्य बने संगठन विधि का पालन करें, संगठन के कार्यक्रमों में फोटो सेशन से परहेज रखें।
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र ग्वालियर के अधिकारी गिरीश कुमार ने उद्योगों से आग्रह किया। उद्योगों में विकलांग रोजगार को प्राथमिकता दें।
अध्यक्ष राजीव वैश्य ने उपस्थित उद्योगों के संचालकों से आव्हान किया कि लघु उद्योग भारती जैसे एक मंच पर उद्योग संगठित होंगे। तब हम शासन से उद्योग हित में अपनी जायज मांगे मनवा सकते हैं। आज 3 नए सदस्य संगठन को मिले हैं, हमें वर्षभर सूक्ष्म मध्यम लघु उद्योगों को एक मंच पर जोडऩे का अभियान चलाना है। कार्यक्रम जयारोग्य अस्पताल परिसर के जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सदस्यों ने आश्रय भवन भोजनशाला में आने वाले निराश्रितओं को भोजन प्रसादी कर सेवा कार्य किया।
सम्मान समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल अशोक सिंह, सोबरन सिंह, गिरीश कुमार, मनोज अग्रवाल, बीएल वर्मा, पुरुषोत्तम कौशिक, शिखर अग्रवाल, लोकेश वैश्य, विशाल शर्मा, सुश्री मिथिलेश कुशवाह, नवीन वर्मा, आकाश बरुआ के साथ जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में कार्यरत दिव्यांग एवं कार्यकर्ताओं का इस अवसर पर स्वागत कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ एवं संगठन मंच का संस्कृत में वाचन श्रीमती ममता वैश्य ने किया। पधारे हुए अतिथियों का स्वागत राजीव वैश्य, विवेक सेठी, शोभित सिंह चौहान, योगेंद्र सिंह कुशवाह, सीए मयूर गर्ग, रामकुमार चोपड़ा, राजीव गुप्ता, आलोपी बंसल, इंद्र कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन विवेक सेठी ने किया एवं सभी का आभार मयूर गर्ग ने व्यक्त किया।