गुरूकुल ड्रीम फाउंडेशन का स्टूडेंट लीडरशिप कॉन्क्लेव सम्पन्न
Apr 30 2023
ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा युवाओं के करियर मार्गदर्शन के लिए स्टूडेंट लीडरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, विशिष्ट अतिथि निगमायुक्त हर्ष सिंह, अपर आयुक्त अमरसत्य गुप्ता, मॉडर्न ग्रुप के डायरेक्टर अंकुर महेश्वरी, अध्यक्षता उद्योगपति तरूण गोयल ने की जिसमें 200 से अधिक युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम अतिथि वक्ता के रूप में आईपीएस विदिता डागर, शुभांशु शेखर शुक्ला, गौरव जैन, सुमित निगम, समीर सेठ उपस्थित रहें।
मुख्य अतिथि लोकेंद्र पाराशर ने युवाओं से कहा कि हमें संस्कृति और संस्कार को साथ लेकर चलना चाहिए, किसी भी काम की शुरूआत भले ही छोटी लेकिन उसका हमेशा अंत हमेशा बड़ा ही होता है।
विशिष्ट अतिथि निगमायुक्त हर्ष सिंह ने स्वच्छता के लिए युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि ग्वालियर की स्वच्छता में हर नागरिक के सहयोग से ही हम नं 1 बनेंगे। अध्यक्षता कर रहे उद्योगपति तरुण गोयल ने युवाओं को अधिक से अधिक स्टार्टअप लगाने हेतु आव्हान करते हुए उनकी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। अतिथि वक्ता आईपीएस विदिता डागर ने कहा सिविल सर्विसेज सिर्फ नौकरी नहीं एक जिम्मेदारी है जिसके माध्यम से हम ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद कर सकते है।
अतिथियों द्वारा छात्रों की समस्याओं के लिए हैल्प मी भैया प्लेटफॉर्म लॉन्च कर नं 8770125727 जारी किया गया है। जिसमें छात्र अपनी मानसिक स्वास्थ्य एवं करियर से जुड़ी अपनी हर समस्या साझा कर सकते हैं।कार्यक्रम संचालन रामानुज पाराशर एवं तुव्यम जैन तथा आभार व्यक्त संस्था संस्थापक आकाश बरूआ ने किया। इस अवसर आकाश त्रिपाठी, जयेश श्रीवास्तव सहित 200 से अधिक युवा कार्यक्रम में उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









